एंग्जायटी में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:19

एंग्जायटी कम करने वाले फूड्स

यदि आपको एंग्जायटी की समस्या है, तो आप प्रोसेस्ड, डिब्बाबंद और जंक फूड खाना बंद कर दें. इनकी तुलना में साबुत अनाज, सब्जियों और फलों से भरपूर संतुलित आहार एक स्वस्थ विकल्प है.
फल का सेवन जरूर करें. फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन कम करने के साथ एंग्जायटी की समस्या को भी दूर करता है. फलों में मौजूद पोषक तत्वों को अधिक से अधिक पाने के लिए आप इन्हें साबुत ही खाएं. शरीर में पानी की कमी ना हो, इसके लिए आप पानी पिएं.
चीनी से बने मीठे पेय पदार्थ जैसे सोडा आदि भी डिप्रेशन को बढ़ाने के काम करते हैं. ऐसे में ताजा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ या बटर मिल्क और लस्सी पिएं.
ग्रीन टी, हर्बल टी में कुछ जड़ी-बूटियां होती हैं, जो चिंता को कम करने में मदद कर सकती हैं. आप ग्रीन टी पीते हैं, तो कम मात्रा में ही पिएं.
हल्दी में मौजूद करक्युमिन मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और चिंता विकारों को रोकने में मुख्य भूमिका निभाता है. इस पर कई अध्ययन भी किए गए हैं. हल्दी के सेहत पर कई अन्य लाभ भी होते हैं.
डार्कचॉकलेट खाने से भी एंग्जायटी, स्ट्रेस जैसी मानसिक परेशानियों को दूर किया जा सकता है. डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनोल्स एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं और इसे कम मात्रा में लेने की सलाह दी जाती है.
कुछ मेवे और बीज जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स भी अद्भुत लाभ पहुंचाते हैं.
खट्टे फल, शिमला मिर्च और जामुन भी प्रसंस्कृत डिब्बाबंद और जंक फूड खाने की तुलना में एक स्वस्थ विकल्प के रूप में गिना जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info